CrimeNational

राजस्थान के मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर आई दिल्ली पुलिस

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात जयपुर पहुंची। रोहित पर युवती से कई बार रेप का आरोप है। पुलिस टीम ने महेश जोशी के घर पर तलाशी ली, लेकिन रोहित वहां नहीं मिला।। यहां नौकर और मंत्री की बहू मिली।

मंत्री के घर की तलाशी से पहले दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर रविवार सुबह करीब 4 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला। अब टीम महेश जोशी के सरकारी आवास को सर्च करेगी।

18 मई को थाने में पेश होने का नोटिस
दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जयपुर की युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रोहित से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद है। रोहित के नहीं मिलने पर मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर 1 बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

9 मई को युवती ने कराया था दुष्कर्म-कुकर्म का मामला दर्ज
8 मई को जयपुर की युवती ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ रेप, कुकर्म मारपीट और धमकी जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने दिल्ली में अपने साथ हुए रेप और अननैचुरल सेक्स (कुकर्म) का दर्द बयां किया था।

पीड़ित ने बताया कि किस तरह रोहित उससे जबरन संबंध बनाता था। इनकार करने पर बिस्तर से बांध देता था, फिर रेप और अननैचुरल सेक्स करता था। होटल और सार्वजनिक जगहों पर उसे मारता-पीटता रहा। विरोध करती तो पिता के रसूख की धौंस देता। युवती रोहित से इतना परेशान हो चुकी थी कि उसने सुसाइड तक की कोशिश की थी।

Source : Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button