World

झारखंड के धनबाद में विषाक्त भोजन खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

झारखंड के धनबाद जिले में मेले में चाट खाने के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को आनन फानन में जिले के एसएनएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) लाया गया। जहां बुधवार देर शाम से उनका इलाज चल रहा है। स्थिति ऐसी हो गई कि मरीजां को इतने बड़े अस्पताल में बेड भी कम पड़ गए। यही नही चिकित्सकों ने सभी मरीजो को तत्काल स्लाइन चढ़ाने की सलाह दी। पर कुछ ही देर में हाथ मे इंजेक्ट होने वाला जेलको भी खत्म हो गया। मरीज के परिजनों को बाहर से खरीद कर लाना पड़ा।

अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों में दिखी नाराजगी

अस्पताल में भर्ती मरीजों में दो साल के बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्ग भी शामिल थे। हर कोई भागते दौड़ते नजर आए। परिजन हाथों स्लाइन की बोतल पकड़ खुद कही अपने मरीज के लिए सही स्थान की तालाश में जुटे रहे। स्लाइन की बोतल टांगने के लिए जहां भी जगह मिली ,उसे टांगने की जुगाड़ लगा दिए। छोटे-छोटे बच्चों को परिजन अपने गोद मे लिए हांथो में स्लाइन पकड़े नजर आए। कुल मिलाकर पैनिक स्थिति बनी रही। बीच-बीच मे परिजन आक्रोशित होते भी नजर आए। हालांकि डॉक्टरों की टीम भी मरीजों को संभालने में जुटी रही है।

भोगता पर्व मेले में गए लोगों की तबीयत बिगड़ी

बताया जा रहा है कि बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में चड़क पूजा (भोगता पर्व) के दौरान मेला का आयोजन किया जा रहा है। जहां करमाटांड़ गांव के लोग मेला घूमने के लिए पहुंचे हुए थे। मेला घूमने आए लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत पर एसएनएमसीएच लाया जाना लगा। धीरे धीरे मेला घूमने पहुंचे बच्चे और बड़े बुजुर्ग सभी बेचैन होने लगे। सभी को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत मिलने लगी। जिसके बाद मेले में ही अफरा तफरी मच गई। लोग अपने अपने मरीजों को लेकर एसएनएमसीएच पहुंचने लगे। सभी अपने परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button