World

बिहार में महिलाएं असुरक्षित, रोजमर्रा की घटना हो गई है गैंगरेप, वर्तमान स्थिति आपको हैरान कर देगी

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने महिला उत्थान की दिशा में बड़ा काम किया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है तो नगर निकाय चुनाव के लिए महिला आरक्षण का प्रावधान 50 फीसद कर दिया है। इसके अलावा स्कूल-कालेज में पढ़ने वाली बच्चियों को आर्थिक सहायता अलग है। उन्हें पोशाक, साइकिल और किताबें सरकार देती है। इतना करने के बावजूद महिलाओं की दुर्दशा देखनी हो तो मणिपुर, बंगाल या झारखंड की ओर झांकने की जरूरत नहीं है। इसे आप बिहार के किसी भी कोने में देख सकते हैं। हालिया घटना बेगूसराय की है, जहां एक छात्रा को गांव वालों ने इसलिए नंगा कर पीटा कि उसने संगीत शिक्षक से शारीरिक संबंध बनाए। दो साल पहले भोजपुर में एक महिला के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। बिहार की ये घटनाएं मणिपुर की तरह जातीय हिंसा से उत्पन्न गुस्से का परिणाम नहीं थीं, बल्कि भीड़ की मानसिकता का खामियाजा उन्हें भोगना पड़ा।

रेप और मर्डर की घटनाओं से तबाह है बिहार

इस साल अप्रैल से अब तक की कुछ घटनाओं पर नजर डालें तो बात समझ में आ जाएगी कि मणिपुर की घटना पर बिहार के सत्ताधारी दलों के नेताओं को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्णिया जिले के डगरूआ में 7 अप्रैल 2023 को 10 साल की एक बच्ची के साथ 26 साल के दिलखुश जर्रा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई, जब बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। वहशी ने बालू फेंक कर बाकी बच्चियों को भगा दिया। अकेला पाकर एक बच्ची को उठा कर खेत में ले गया। उसने उसके साथ कुकृत्य तो किया ही, जब नाजुक अंगों से खून का रिसाव होने लगा तो उसमें उसने मिट्टी-बालू भर दिया। बच्ची अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को बता पाती, इसके पहले ही दरिंदा भाग निकला। अप्रैल 2023 में ही 27 तारीख को मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। अनिल कुमार और दो अन्य साथियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी काम से किशोरी घर से निकली तो तीनों ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबा कर उसे सुनसान जगह पर ले गए। उसके साथ गैंग रेप तो हुआ ही, दरिंदों ने उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद बात पुलिस तक पहुंची। तब केस दर्ज हो पाया। पहली मई को बांका के बौंसी में फिर एक नाबालिग लड़की दरिंदों का शिकार बनी। सुनील यादव (28) और मंगरा यादव (26) ने उसके साथ दरिंदगी की। दोनों छोकरे पीने का पानी मांगने के बहाने घर में घुस गए। फिर लड़की को उठा कर सुनसान जगह पर ले गए। गैंगरेप तो किया ही, लड़की को जुबान न खोलने की हिदायत भी दी।

दरिंदों ने गैंगरेप के बाद लड़की जहर पिलाया

गैंग रेप करना, उसका वीडियो बनाना और फिर उसे वायरल करना तो बिहार में अब आम बात है। इससे भी अधिक क्रूरता की मिसाल दरिंदे लगातार पेश कर रहे हैं। लड़कियों को मार डाल रहे हैं। वैशाली जिले की घटना को ही लीजिए। एक किशोरी को रात में दरवाजे पर दस्तक सुनाई पड़ी। घर के लोग सोए थे तो उसने दरवाजा खोल दिया। तभी घात लगाए नौ लड़कों ने उसे झपट लिया। मुंह दबा कर घर से थोड़ी दूर सुनसान जगह पर ले गए। फिर बारी-बारी से सबने मुंह काला किया। लड़कों को पीड़िता पहचानती थी, इसलिए दरिंदों ने उसे जहर पिला दिया। 31 मई को सासाराम के चुटिया की एक किशोरी के साथ अखिलेश यादव, श्रीराम यादव और उपेंद्र यादव ने दरिंदगी की। लड़की दुकान से सामान लेने निकली थी। अखिलेश यादव से उसकी पहले से पहचान थी। उसके कहने पर वह उसकी बाइक पर सवार गई। अखिलेश के दो और साथी रास्ते में मिले। तीनों ने न सिर्फ गैंगरेप किया, बल्कि उसकी वीडियोग्राफी भी की। बांका के कटोरिया में विनय हांसदा नाम के युवक ने एक नाबालिग के साथ पहले रेप किया। जब उसने राज खोलने की धमकी दी तो उसे पीटा। बात उजागर होने के भय से उसने लड़की का गला रेत दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button