जबरदस्त कॉमेडी और मिलेगा खूब ड्रामा, जिमी शेरगिल की वेब सीरीज ‘चूना’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
जिमी शेरगिल की अपकमिंग वेब सीरीज ‘चूना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें आपको ढेर सारी कॉमेडी और खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। साथ ही सिनेमा लवर्स को शानदार विजुअल्स का भी एक्सपीरियंस होगा। आइये आपको बताते हैं कि आप इस शो को कब और कहां देख सकते हैं। यहां पर जानिए सारी डिटेल्स।इस वेब सीरीज में जिमी शेरगिल एक पॉलिटीशियन का किरदार निभा रहे हैं, जो एस्ट्रोल़ॉजी में यकीन करता है और सबकुछ उसी हिसाब से प्लान भी करता है।
शो की कास्ट
Choona वेब सीरीज में जिमी शेरगिल के अलावा आशिम गुलाटी, विक्रम कोच्चर, चंदन रॉय, नमित दास, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, मोनिका पंवार और निहारिका लायरा दत्त भी हैं। शो को पुष्पेंद्र मिश्रा ने डायरेक्ट किया और लिखा भी है।
नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
इस शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेलर ने फैंस के बीच में बज क्रिएट कर दिया है।




