World

किडनैपर बने अब्दु रोजिक, गुनगुन पर लगाया निशाना, कौन चाहता है राधा-मोहन की खुशियों को मिटाना?

‘छोटा भाईजान’ यानी अब्दु रोजिक इस समय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वो बैक टू बैक शोज में नजर आ रहे हैं। पहले उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में देखा गया। वो स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वो एक्टिंग में भी डेब्यू करने जा रहे हैं और टीवी सीरियल ‘राधा मोहन’ में नजर आएंगे। ये खबर तो पहले ही आ चुकी थी, लेकिन अब शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अब्दु किडनैपर बने हैं।

जी टीवी ने सोशल मीडिया पर शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि Abdu Rozik गुनगुन को किडनैप कर लेते हैं। फैंस का कहना है कि टॉयगन के साथ अब्दु बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहे हैं।

इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘गुनगुन पर लगाकर निशाना, आखिर कौन है ये जो चाहता है राधा-मोहन की खुशियों को मिटाना? देखिए ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन, हर रोज, राज 8 बजे, सिर्फ जी टीवी पर और कभी-भी कहीं-भी जी5 पर।’

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में आए नजर

अब्दु रोजिक को हाल ही में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में बतौर गेस्ट देखा गया। वो घर पर आए और सबसे मुलाकात की। वो जद हदीद को पहले से जानते थे। जब जद की बेबिका से लड़ाई हुई तो अब्दु ने उन्हें काफी समझाया था। जाते-जाते अब्दु ने चार नॉमिनेटेड सदस्यों मनीषा रानी, अविनाश सचदेव, जद हदीद और जिया शंकर के साथ रील भी शूट किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button