CrimeNational

हैदराबाद में नाबालिग से मर्सिडीज में गैंगरेप

हैदराबाद में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन नाबालिगों ने मर्सिडीज में लड़की के साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक विधायक का बेटा है। हालांकि, पुलिस इस गैंगरेप में उसके शामिल होने की अभी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी 11वीं-12वीं के छात्र हैं और सभी का बैकग्राउंड सियासी रसूख वाला है।

घटना 28 मई की है। लड़की के पिता ने बुधवार 1 जून को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने IPC की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पब में थी हाईप्रोफाइल पार्टी
लड़की के पिता ने FIR में बताया कि 28 मई को उसकी 17 साल की बेटी हाई प्रोफाइल पार्टी में गई थी। यह पार्टी उनकी बेटी के दोस्त सूरज और हादी ने एम्नेशिया एंड इनसोम्निया पब में रखी थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लाल रंग की मर्सिडीज कार में कुछ लोगों ने बेटी को पब से निकाला और उसे कहीं ले गए। लड़की के पिता के मुताबिक उन्हीं लोगों ने उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया।

पिता ने बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी है। घटना के बाद से ही पीड़िता सदमे में है। वह पूरी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। पीड़िता की पिता ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

पीड़िता सिर्फ एक आरोपी को पहचान सकती है
पुलिस के मुताबिक पार्टी में पीड़िता के साथ विधायक का बेटे के अलावा अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष के बेटा भी शामिल था। फिलहाल, पीड़िता केवल एक आरोपी की पहचान कर सकती है और उसका नाम भी बता सकती है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी भी नाबालिग है।

Source : Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button