NationalWeather

पहाड़ों में हुए बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में बड़ी ठंड

पहाड़ों में हुए बर्फबारी और शीतलहर के कारण उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है और साथ ही कई राज्यों में पारा 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है तो वही दक्षिण भारत के तमिलनाडु सहित कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है ।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत सहित कई और इलाकों में ठंड बढ़ेगी

राजधानी दिल्ली में भी ठंड का कहर

राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान इस मौसम की औसत से थोड़ा ज्यादा 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी दर्ज की गई।

झारखंड में भी ठंड में बढ़ोतरी

पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी और शीतलहर के कारण इसका प्रभाव झारखंड में भी पड़ रहा है। झारखंड का पाड़ा भी लगातार गिर रहा है और कई जिलों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। झारखंड की राजधानी रांची में बी पारा गिरा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा ।

यूपी और एमपी का मौसम भी हो रहा है सर्द

राजधानी दिल्ली के साथ-साथ यूपी और एमपी में भी सर्दी इजाफा देखने को मिल रहा है इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंच गया है और मध्य प्रदेश में 18 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button