World

राहुल देव बोले- स्कूल में शाहरुख को मिली थी तलवार, उन जैसा स्टार हजारों सालों बाद भी पैदा नहीं होगा

शाहरुख खान ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी अपनी हालिया फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। ‘इंडियन’, ‘चैंपियन’ और ‘मेरी जंग- वन मैन आर्मी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके राहुल देव और शाहरुख खान के बीच कुछ समानताएं भी हैं। दरअसल शाहरुख राहुल के सीनियर हैं और दोनों ने एक ही स्कूल सेंट कोलंबस, दिल्ली से पढ़ाई की है। राहुल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि शाहरुख स्कूल के दिनों में कैसे थे।

Rahul Dev told Shah rukh Khan school days story

राहुल ने बताया कि शाहरुख खान स्कूल में काफी तेज थे और हर चीज में वह आगे रहते थे। राहुल देव ने ‘कनेक्ट FM कनाडा’ से बातचीत में शाहरुख खान के सकूली दिनों के किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि आज बॉलीवुड पर राज कर रहे शाहरुख खान उन दिनों स्कूल में हॉकी, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेल में भी नंबर 1 थे। उन्होंने बताया कि जब क्रिकेट मैच होता था तब शाहरुख विकेट कीपिंग करते थे और राहुल फास्ट बॉलर हुआ करते थे। राहुल ने ये भी कहा कि उनकी फिल्म ‘जवान’ के ब्लॉकबस्टर होने को लेकर उन्हें जरा भी हैरानी नहीं।

‘शाहरुख जैसा स्टार दस हजार साल में भी दोबारा कभी पैदा नहीं होगा’

एक्टर ने आगे कहा कि वह शाहरुख को स्कूल के दिनों से जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘शाहरुख मेरे सीनियर थे, हम दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में पढ़ते थे। हमारे स्कूल में एक परंपरा थी कि जो भी स्टूडेंट खास प्रतिभा दिखाता था, उसे सम्मान में तलवार दी जाती थी। यह ब्रिटिशर्स से प्रभावित चली आ रही परंपरा थी। शाहरुख को भी वो तलवार मिली थी। शाहरुख तब भी बेहद टैलेंटेड थे और जैसी प्रतिभा उनमें थी उनका सुपरस्टार बनना तय था। उन्होंने कहा, ‘शाहरुख जैसा स्टार दस हजार साल में भी दोबारा कभी पैदा नहीं होगा।’

राहुल ने कहा- मुझे लगता है कि भगवान ने उन्हें वो सारा टैलेंट दिया है

राहुल फिल्मों में और खासकर साउथ की फिल्मों में अपने नेगेटिव किरदार की वजह से खूब जाने जाते हैं। उन्होंने ‘जवान’ की सफलता पर कहा, ‘फिल्म जवान के आंकड़े देख कर मुझे कोई खास आश्चर्य नहीं है। मुझे पता था कि एक दिन वो ऐसा ही कमबैक करेंगे। खान साहब को यह बहुत पहले कर लेना चाहिए था, हमें उन पर गर्व है।’ राहुल ने कहा- मुझे लगता है कि भगवान ने उन्हें वो सारा टैलेंट दिया है, जिसके साथ वो पूरी दुनिया पर राज कर सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button