World

चीन के दोस्त मुइज्जू को क्यों सता रहा भारत के एक्शन का डर, अपने ही मंत्रियों को कर दिया सस्पेंड

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अपने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। इन तीनों मंत्रियों के नाम मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान है। इन तीनों ने पीएम मोदी की मालदीव यात्रा को लेकर भारतीयों के खिलाफ जहर उगला था। इसके बाद से ही भारत में मालदीव के इन नेताओं के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देखी गई थी। अब मोहम्मद मुइज्जू ने अपने तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर इस मामले को बढ़ने से रोकने की कोशिश की है। मुइज्जू को डर है कि कहीं उनके मंत्रियों के जहरीले बयान का असर मालदीव की अर्थव्यवस्था पर न पड़ जाए, जो पूरी तरह से टूरिज्म पर आधारित है।

हर साल कितने भारतीय मालदीव जाते हैं

मालदीव की सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, हर साल सबसे अधिक भारतीय पर्यटक मालदीव पहुंचते हैं। साल 2023 में मालदीव पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 209,198 थी। यह मालदीव आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या का 11.1 प्रतिशत है। साल 2022 में भी भारत इस मामले में नबंर एक पर काबिज था। भारत से पहुंचे पर्यटक मालदीव की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं। मालदीव में पर्यटन एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें सबसे अधिक लोग रोजगार पाते हैं। इनमें से अधिकतर होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में नौकरी करते हैं।

रैंक (2023)देशपर्यटकों की संख्यामार्केट शेयर2023 में स्थान
1भारत209,19811.11
2रूस209,14611.12
3चीन187,11810.027
4यूनाइटेड किंगडम155,7308.33
5जर्मनी135,0907.24
6इटली118,4126.35
7यूएसए74,57546
8फ्रांस49,1992.67
9स्पेन40,4622.28
10स्विट्जरलैंड37,2602.010

स्रोत- मालदीव पर्यटन मंत्रालय (टूरिज्म स्टेटस अपडेट 2024)

मालदीव के राष्ट्रपति को क्या डर

मालदीव के राष्ट्रपति को डर है कि ऐसी बयानबाजी के कारण अगर भारतीय पर्यटक नहीं आते हैं तो देश की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लग सकता है। यह झटका इतना बड़ा होगा, जिससे मालदीव के लिए उबरना इतना आसान नहीं होगा। मालदीव भारत के सबसे नजदीक है। ऐसे में फ्लाइट का किराया भी मालदीव के भारत विरोधी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के दूसरे दोस्त देशों के मुकाबले काफी कम है। मोहम्मद मुइज्जू चीन के करीबी नेता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button