World

अंजू प्रेगनेंट होतीं तो… फातिमा के पाकिस्तानी शौहर नसरुल्ला का बड़ा बयान, अरविंद का तलाक से इनकार, फंसा पेच

पाकिस्तान से भारत वापस आने वाली अंजू लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंजू वापस लौटने के बाद अलग-अलग टीवी चैनलों को इंटरव्यू दे रही हैं। इसमें वह अपना पक्ष रख रही हैं। बच्चों के साथ वह समय बिता रही हैं। इस बीच खबर आई है कि उन्होंने अपने पति अरविंद से तलाक मांगा है। लेकिन अरविंद ने तलाक के पेपर पर साइन करने से मना कर दिया है। अंजू को तलाक न देने से सबसे ज्यादा परेशान पाकिस्तान में बैठे अंजू के दूसरे पति नसरुल्ला हैं।

जुलाई 2023 में राजस्थान की अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान चली गई थीं। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी नसरुल्ला से मिलने के लिए पाकिस्तान गई हैं। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। बाद में दोनों ने एक दूसरे से प्यार को स्वीकार कर लिया। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया और नसरुल्ला से निकाह कर लिया। 4 महीने से ज्यादा रहने के बाद वह पाकिस्तान से लौटी हैं। अंजू का कहना है कि वह अपने बच्चों के लिए वापस लौटी हैं।

‘बच्चों की खुशी के लिए सबकुछ करेंगी’

दोनों बच्चे इस समय अंजू के साथ दिल्ली में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उन्होंने अपने भारतीय पति से तलाक मांगा है। उन्होंने तलाक से जुड़े दस्तावेज फाइल कर दिए हैं। लेकिन अरविंद ने इस पर साइन करने से मना कर दिया है। अंजू का कहना है कि वह अपना पक्ष मजबूती से रखेंगी। बच्चों के साथ रहेंगी और उन्हें हर खुशी देंगी। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू का नाम बदल कर फातिमा हो गया। फातिमा के पाकिस्तानी शौहर नसरुल्ला अब काफी परेशान हैं।

क्या अंजू हैं प्रेगनेंट?

नसरुल्ला ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि जब अंजू अरविंद के साथ नहीं रहना चाहतीं तो वह तलाक क्यों नहीं दे रहा। नसरुल्ला ने कहा कि वह भारत आने की तैयारी कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर अंजू के प्रेगनेंट होने से जुड़ी खबर को लेकर नसरुल्ला ने बड़ा खुलासा किया। नसरुल्ला ने कहा कि अगर अंजू प्रेगनेंट होतीं तो वह उन्हें पाकिस्तान से नहीं जाने देते। नसरुल्ला का कहना है कि वह उनके लिए फिक्रमंद हैं और अंजू भारत में अकेली पड़ गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button