पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ मनाया अपना 38वां बर्थडे, बोले- खेसरिया हमार जान है, छोटा भाई है
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना बर्थडे मनाया। इस मौके पर उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके अजीज दोस्त खेसारी लाल यादव भी मौजूद थे। इस पार्टी में सबने मिलकर खूब धूम मचाया। दरअसल, पवन सिंह और सनी लियोनी का नया गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी और भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ रिलीज हो गया है। गाना 5 जनवरी यानी पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। इसी मौके पर सब एक साथ मौजूद थे। यहां खेसारी लाल भी आए। उनके और पवन सिंह के रिश्ते पहले अच्छे नहीं थे। दोनों की लड़ाई भी हो चुकी है। और अब दोनों एक साथ, आइए बताते हैं।
Pawan Singh की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्त Khesari Lal Yadav भी मौजूद थे। दोनों ने साथ में मिलकर केक काटा और खूब मस्ती की। पवन सिंह ने खेसारी लाल के लिए कुछ अच्छी बातें भी कहीं। जब खेसारी लाल पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे, तो वो पूरे स्वैग के साथ एंट्री मारते दिखे। बाद में पवन सिंह ने खेसारी लाल को गले भी लगाया और उनके बारे में तारीफों के पूल बांधे। पवन सिंह ने कहा- खेसरिया हमार जान है। हमार छोटा भाई है।



