World

कौन हैं ये नेता जिन्हें कांग्रेस ने निकाला पार्टी से बाहर, ‘सेक्स सीडी’ सामने आई तो मच गया बवाल

राजस्थान के बाड़मेर जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री इन दिनों काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया में उनकी सेक्सी सीडी आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ एक महिला ने भी मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ। इसके कारण कांग्रेस पार्टी की जमकर किरकिरी हुई। इस बदनामी के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने नेताजी को निलंबित कर दिया है।

नेताजी को कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित किया

बाड़मेर जिले के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता की सेक्सी सीडी सामने आने के बाद सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की जमकर किरकिरी हुई। सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस और संबंधित नेताजी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आदेश जारी कर नेताजी की सदस्यता समाप्त कर दी है। इन आदेशों में लिखा है कि आपने कांग्रेस के संविधान के खिलाफ आचरण किया है। आपका कार्य अनैतिक पूर्ण है। इसलिए आपको निलंबित किया जाता है।

क्या है नेताजी की ‘सेक्स सीडी’ का मामला

कांग्रेस नेता के जो दो सेक्सी वीडियो सामने आए हैं। उनमें से पहला वीडियो 7 मिनट 11 सेकंड का है। जबकि दूसरा वीडियो 18 मिनट 45 सेकंड का है। दोनों ही वीडियो एक ही दिन में शूट किए हुए लग रहे हैं। क्योंकि दोनों ही वीडियो का एंगल एक ही है। चद्दर और तकिया भी वही है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये दोनों वीडियो अलग अलग दिन शूट किए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक की काली करतूत सामने आ गई। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सहित 9 लोगों पर केस

बता दें कि इस मामले को लेकर बीते दिनों कांग्रेस नेता और गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री समेत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में कुल नौ आरोपी बताए गए हैं। पीड़िता ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की बात भी कही थी। पीड़िता ने यहां तक कहा था कि पूर्व विधायक कम उम्र की लड़कियों की मांग कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button