World

इस राज्य में बनेगा भारत का सबसे बड़ा लुलु मॉल, जानें क्या होगी इसकी खासियत

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा और क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब गुजरात में देश का सबसे बड़ा मॉल बनेगा। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (Vibrant Gujarat Global Summit) में लुलु समूह ( Lulu Group) की तरफ से अहमदाबाद में देश का सबसे बड़ा मॉल बनाने का ऐलान किया गया। ग्रुप ने समिट में चार हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। गुजरात की आर्थिक कैपिटल माने जाने वाले अहमदाबाद में अभी अल्फा वन (Alpha one) सबसे बड़ा मॉल है। यह 12 लाख स्क्वॉयर फीट में बना है। इसके निर्माण पर 350 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। लुलु ग्रुप की तरफ से कहा गया है मॉल का निर्माण कार्य 2024 में शुरू हो जाएगा। इस मॉल के अहमदाबाद के एस पी रिंग रोड पर बनने की उम्मीद है।

पूरी होंगी अहमदाबाद की जरूरतें
लुलु ग्रुप की तरफ से अहमदाबाद में मॉल के निर्माण की इच्छा व्यक्त की गई थी। वाइब्रेंट समिट में ग्रुप के चेयरमैन युसुफ अली ने इस अहम घोषणा का ऐलान किया। अहमदाबाद मे बनने वाले इस मॉल में दुनिया के सभी बड़े ब्रांड को उलपब्ध कराने के साथ एक वर्ल्ड क्लास मनोरंजन स्थल के तौर डेवलप किया जाएगा। इस मॉल में बड़ी पार्किंग, अधिक मल्टीप्लेक्स के साथ लोगों के मनोरंजन के ज्यादा इंतजाम किए जाएंगे। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस मॉल के निर्माण से राज्य के सबसे बड़े शहर और वित्तीय केंद्र से तमाम जरूरतें पूरी हो सकेंगे। अहमदाबाद हेरीटेज सिटी है। यहां आने वाले पर्यटकों को एक जगह पर सभी ब्रांड्स मिल पाएंगे।

क्या-क्या सुविधाएं होंगी?
लुलु के इस सबसे बड़े मॉल में 300 से अधिक देशी और विदेश ब्रांड उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ग्रुप का दावा है कि वाइब्रेंट और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट मैच के आयोजनों के दौरान यह मॉल लोगों के लिए मौज-मस्ती का केंद्र बनेगा। इस मॉल का फूड कोर्ट भी सबसे बड़ा होगा। इसमें एक बार में 3000 से अधिक लोग बैठकर गुजराती से लेकर दूसरे व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। मॉल में 15 मल्टी प्लेक्स की योजना बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button