आखिर ऐसा क्या है इस मस्जिद में जो भिड़ जाते हैं इजरायल और फलस्तीन, रमजान में खूनी संघर्ष
बुधवार को इजरायल की पुलिस येरूशलम के पुराने शहर में स्थित अल अक्सा मस्जिद में दाखिल हो गई। पुलिस ने यहां पर नमाज पढ़ रहे लोगों को वहां से भगाने के लिए बल का प्रयोग किया। मस्जिद के अंदर जमकर झड़प हुई और इसके साथ ही एक बार फिर अरब देश और इजरायल आमने-सामने हैं। अल अक्सा मस्जिद वह जगह जो पिछले कई दशक से इजरायल और फलस्तीन के बीच विवाद का विषय बनी हुई है। मस्जिद टेंपल माउंट पर स्थित है। इजरायल में बसे यहूदी इसे हर हा-बायित कहते हैं और मुसलमान इसे अल-हरम -अल शरीफ के तौर पर बुलाते हैं।इस्लाम की सबसे पवित्र जगहमुसमान इस मस्जिद को मक्का और मदीना के बाद इस्लाम की तीसरी सबसे पवित्र जगह है। टेंपल माउंट पर स्थित यह पवित्र जगह यानी चट्टान का गुंबद और अल अक्सा मस्जिद स्थित है। यह जगह यहूदियों के लिए भी काफी पवित्र है। इस जगह पर इजरायल और फलस्तीन के दावे ने इसे संघर्ष की एक जगह में तब्दील करके रख दिया है। मई 2021 में भी यहां पर विवाद हुआ था और 11 दिन के बाद जाकर स्थिति सामान्य हो सकी थी। उस समय इजरायल और हमास के बीच युद्ध सी स्थिति थी। हमास को इजरायल ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है।




