World

अतीक-शाइस्ता के बीच ‘मिस ब्यूटीफुल’ की एंट्री! क्या शाइस्ता परवीन को सता रहा था सौतन का डर?

अतीक अहमद (Atique Ahmed) और शाइस्ता परवीन ( Shaista Parveen) न सिर्फ पति पत्नी थे बल्कि यूपी में चल रहे माफियाराज में भी शाइस्ता अतीक की हमराज थी। वो अतीक के हर गुनाहों, उसके हर काले कामों से वाकिफ थी, लेकिन पिछले कुछ समय में अतीक की जिंदगी में एक नई लड़की ने दस्तक दी थी। शाइस्ता परवीन और अतीक अहमद के बीच एक बेहद खूबसूरत लड़की आ गई थी और ये बात शाइस्ता को परेशान कर रही थी।

अतीक-शाइस्ता के बीच कौन थी वो लड़की?

अतीक अहमद की मौत के बाद नई-नई थ्योरी सामने आ रही हैं। अब एक नया नाम सामने आया है और ये नया नाम है शबनम। एक बेहद खूबसूरत लड़की शबनम जिसका नाम अतीक अहमद के साथ जुड़ रहा है। पुलिस के सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबरें सामने आ रहीं है कि शबनम नाम की एक लड़की पिछले कुछ समय में अतीक के बेहद करीब आ गई थी। ये बात शाइस्ता को पहले तो पता नहीं चल पाई, लेकिन जब शाइस्ता को ये पता चला तो अतीक और शाइस्ता के बीच झगड़े शुरू हो गए। दोनों के बीच ये लड़की कलह की बड़ी वजह बन गई।

शबनम की वजह से शाइस्ता पति से थी नाराज!

कौन है ये शबनम जिसका नाम अतीक की मौत के बाद ही सामने आ पाया। कहा जा रहा है कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली इस लड़की के परिवार की अतीक अहमद ने काफी मदद की थी। इसके घर पर अतीक का आना-जाना था और इसी के बाद इसके रिश्ते अतीक से जुड़े थे। शबनम नाम की ये खूबसूरत लड़की अतीक से काफी प्रभावित थी। दोनों की अक्सकर मुलाकत होती रहती थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक शबनम, अतीक से मिलने जेल में भी जाती थी। शाइस्ता के मना करने के बावजूद अतीक अहमद ने इस लड़की से मिलना बंद नहीं किया था।

शबनम के पास हो सकती है कई जानकारियां

जब तक अतीक जिंदा था तब तक ये बात सामने नहीं आ पाई, लेकिन अब पुलिस इस लड़की की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इसके पास डॉन से जुड़ी कई जानकारियां हो सकती है। शाइस्ता की तलाश भी जारी है। पुलिस पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगह पर छापे मार रही है। शाइस्ता न तो अपने बेटे असद की मौत पर आई और न ही पति अतीक अहमद की मौत पर और अब ये नई थ्योरी को इस बात से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस को है इस नई लड़की की तलाश

शाइस्ता के अलावा गुड्डु बमबाज का भी कोई पता नहीं है। अगर शबनम वाली बात में कुछ सच्चाई है तो पुलिस जल्द से जल्द इस लड़की को गिरफ्तार करना चाहेगी। हो सकता है कि अतीक और अशरफ की मौत से भी इस लड़की का कोई संबंध हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button