World

PCR वैन के बगल से बाइक पर व्हीली मार के निकला लड़का, वायरल वीडियो देख लोग बोले- इन्हें पुलिस का भी डर नहीं

लाइक्स और व्यूज के चक्कर में नौजवान ‘खतरों के खिलाड़ी’ बन चुके हैं! आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी Reels वायरल होती हैं, जिन्हें देखकर लोग माथा पकड़ लेते हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली का बताया जा रहा है। यहां एक लड़का रात के समय बाइक पर स्टंट कर रहा था और पीछे चल रहे साथी बंदे का वीडियो बना रहे होते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि रोड से PCR (पुलिस कंट्रोल रूम) वैन भी जा रही थी। लेकिन लड़का पुलिस की परवाह नहीं करता और व्हीली मारते हुए उनकी गाड़ी के बगल से निकल जाता है। हालांकि, मामला वायरल होने के बाद डीसीपी (पीसीआर) आनंद मिश्रा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए घटना की सटीक लोकेशन की जानकारी मांगी है।

पुलिस से डरा नहीं बल्कि बगल से निकाली बाइक

यह वायरल क्लिप 21 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का एक पहिए पर मोटरसाइकिल दौड़ा रहा है। उससे कुछ दूरी पर पुलिस की पीसीआर वैन भी जा रही होती है। लड़का पुलिस से बचने की बजाय बाइक को उनकी कार के करीब लेकर जाता है और व्हीली मारते हुए गोली हो जाता है। रोड पर अन्य वाहन भी जा रहे होते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडियो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस क्लिप को ‘क्राइम कंट्रोल रिफॉर्म ऑर्गेनाइजेशन ऑल इंडिया’ (@crocrimehq) ने पोस्ट किया और लिखा – आगे दिल्ली पुलिस की PCR चल रही है, पीछे बाइक सवार स्टंट कर रील बना रहा है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @AhteshamFIN ने 30 जुलाई को पोस्ट करते हुए लिखा – पुलिस से भी डरते है युवा। दिल्ली में बाइक सवार युवक स्टंट कर रहा है और आगे #PCR चल रही है। ट्वीट को अबतक दो लाख से अधिक व्यूज और 1500 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, इस मामले पर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। कुछ ने लिखा कि क्या पुलिस से डरते भी हैं युवा? दूसरे ने कहा – दिल्ली में गुंडई चरम पर है। इसी तरह एक अन्य शख्स ने टिप्पणी की कि उम्मीद करता हूं इनको प्रसाद मिल गया होगा। वहीं कुछ लोगों ने लड़के को खतरों का खिलाड़ी बताया। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button