कपिल शर्मा शो को छोड़ा गर्लफ्रेंड ने, टूटा दिल, नया गाना हुआ रिलीज

कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा का सिंगिंग डेब्यू हो गया है. कपिल शर्मा और गुरु रंधावा की जोड़ी वैलेंटाइन डे के वीक में ‘अलोन’ सॉन्ग लेकर हाजिर हो चुकी है. कपिल शर्मा शो ने जब से ‘अलोन ‘से अपने म्यूजिक डेब्यू का ऐलान किया था. तब से फैंस गाना देखने के लिए एक्साइटिड थे. हर कोई देखने को बेकरार था कि कपिल शर्मा और गुरु रंधावा की जोड़ी ‘अलोन’ में क्या कमाल करने वाली है. आइए फिर देखते हैं कि कपिल ने अपने डेब्यू सॉन्ग के साथ कितना जस्टिस किया है.
कपिल शर्मा का गाना रिलीज हुआ
कपिल शर्मा इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कि वह हस्ती है जिन्हें देखते ही लोगों के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल आ जाती है. फैंस को उम्मीद रहती है कि जब भी कपिल सामने आएंगे. सब को गुदगुदा कर ही जाएंगे. ‘पर सॉरी बॉस’ कपिल शर्मा ने इस बार आपकी उम्मीदों से हटकर काम किया है. कपिल शर्मा हमेशा हंसने हंसाने वाले आज अलोन में रोते हुए देखें.


