
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शिमला में मंगलवार को ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में भाग लेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। पीएम मोदी ने स्वयं इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं मंगलवार को शिमला में रहूंगा और ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में हिस्सा लूंगा। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त किसानों के खातों में जमा की जाएगी।



