World

रांची के करोड़पति युवा कारोबारी की संदिग्ध अवस्था में मौत, होटल में साथ ठहरी युवती का खुलासा, जानें

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित एक होटल में ठहरे एक व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची के लालपुर-हजारीबाग रोड रोड में रहने वाले जमीन कारोबारी 27वर्षीय अश्विनी जायसवाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अश्विनी एक युवती के साथ 11 दिनों से होटल में रह रहा था। गुरुवार सुबह अचानक युवती के चिखने-चिल्लाने लगी, तब होटल के कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली।अश्विनी के साथ रह रही युवती ने बताया कि बुधवार की देर रात ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस बीच उसने आदित्यपुर थाने में भी फोन किया। लेकिन वहां की पुलिस ने मामला साकची थाने का बता कर रिस्पांस नहीं दिया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजते-बजते उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद युवती चिल्लाने लगीहोटल कर्मचारियों के अनुसार अश्विनी और युवती कार से होटल पहुंचे थे। सुबह में तबीयत बिगड़ने के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे एमजीएम अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन युवती के कहने पर उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अश्विनी के साथ रह रही युवती सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती का दावा है कि दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।युवती के बयान के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से कारोबारी की मौत हुई हो। पुलिस इस संबंध में युवक के परिजनों से अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने में जुटी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत के कारणों के संबंध में जानकारी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button