Cricket

9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होगी, सभी फॉर्मेट में बन सकती है नंबर 1 टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में नागपुर में 9 फरवरी से 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर- गावस्कर सीरीज का आरंभ होने वाला है. भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगा. भारतीय टीम यदि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज में 20 से हरा देती है तो टेस्ट रैंकिंग में टीम पहले स्थान पर पहुंच जाएगी. इसके साथ ही टीम इंडिया सभी फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन सकती है.

भारतीय टीम वनडे और टी-20 फॉर्मेट में पहले ही नंबर वन स्थान पर काबिज है. टीम इंडिया वनडे में 114 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ भारतीय टीम ने T20 रैंकिंग में नंबर वन के स्थान पर अपनी स्थिति को और भी मजबूत बनाया है. इस समय टीम इंडिया टी-20 प्रारूप में 267 अंक के साथ पहले पायदान पर स्थित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button