Bihar

भरतपुर से किडनैप, भिवानी में कत्ल! मोनू मानेसर कौन है, जिसकी तलाश में जुटी 2 राज्यों के पुलिस?

हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास 16 फरवरी को एक जली हुई बोलेरो में दो कंकाल मिले थे मृतकों की पहचान नासिर और जुनैद के तौर पर हुई है. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है. कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से किडनैप किया और कत्ल कर दी. दोनों का शव भरतपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर भिवानी के लोहारू में मिला था. जुनैद पर गो तस्करी के 5 मामले दर्ज थे. जबकि नासिर का कोई क्राइम रिकॉर्डनहीं मिला है. 

पूरा मामला क्या है?

हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास एक जली हुई बोलेरो में 16 फरवरी को दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर 25 और जुनैद 35 के तौर पर हुई है. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं. मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण किया और हत्या कर दी. दोनों का शव भरतपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर भिवानी के लोहारू में मिला था. जुनैद पर गो तस्करी के 5 मामले दर्ज थे. जबकि नासिर का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं मिला है. 

पुलिस ने मृतकों के चचेरे भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में मोनू मानेसर, अनिल , श्रीकांत , रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज किया है. सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं. खुद को गौ रक्षक बताते हैं.


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button