National
झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बाबा नगरी देवघर एक घंटा में, ढाई घंटे में करे गोवा की यात्रा

झारखंड के लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. विशेषकर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और गोवा जाने की इच्छा रखने वाले सैलानियों के लिए राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से देवघर और गोवा के लिए विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है. इंडिगो एयरलाइंस में फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. 26 मार्च को गोवा के लिए विमान उड़ान भरने लगेंगे, जबकि 27 मार्च को देवघर के लिए फ्लाइट की शुरुआत होगी. 28 मार्च से नवाबों के शहर लखनऊ जाना भी आसान हो जाएगा.



