World

रांची जमीन घोटाले में गिरफ्तार सात आरोपियों से पूछताछ शुरू, ईडी को मिली है चार दिनों की रिमांड

रांची में फर्जी कागजात के आधार पर जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईडी की विशेष अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को चार दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति दी है। जिसके बाद रविवार को ईडी के के अधिकारी गिरफ्तार आरोपियों को रांची जेल से लेकर प्रवर्तन निदेशालय के रिजनल ऑफिस पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ शुरू हुई।

रांची ईडी ऑफिस में पहली बार एक साथ 7 आरोपियों से पूछताछ

रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पहली बार एक साथ 7 आरोपियों से पूछताछ हो रही है। ईडी के अधिकारी जिन आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं उनमें सीआई भानु प्रताप, रिम्स का कर्मचारी अफसर अली, जमीन कारोबारी प्रदीप खान, इम्तियाज अहमद, ताल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम हुसैन शामिल हैं। इन सभी पर सेना की बरियातु स्थित 4.55 एकड़ जमीन और चेसायर होम के निकट स्थित एक एकड़ आदिवासी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से संबंधित मामले में पूछताछ की जा रही है। इससे पहले कड़ी सुरक्षा में सभी आरोपियों को रांची जेल से ईडी दफ्तर लाया गया।

आईएएस छवि रंजन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ईडी की पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। ऐसी भी चर्चा है कि इनसे पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी आईएएस छवि रंजन को भी पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुला सकते हैं। इस मामले में पिछले दिनों ईडी ने रांची के पूर्व डीसी और आईएएस छवि रंजन के रांची और जमशेदपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने छवि रंजन से भी पूछताछ की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button