World

Bihar-Jharkhand Weather: तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा और मौसम में आए बदलाव के कारण बिहार के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को भी बांका, नालंदा, बक्सर और पटना के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले दो दिनों के दौरान विभिन्न इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले चार दिनों में विभिन्न स्थानों में हुई हल्की से अधिकतम तापमान में कमी आई है।


बक्सर में सबसे अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान

मौसम विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बक्सर में 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 33.5, गया का 33.8, नवादा का 36.2, नालंदा का 36.2 और औरंगाबाद का 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 36.5, कटिहार का 34.4, पूर्णिया का 35.5, बेगूसराय का 34.8, मुजफ्फरपुर का 32.2, दरभंगा का 34.4 और किशनगंज का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बोकारो में ओलावृष्टि, राज्य के कई जिलों में बारिश

झारखंड में भी पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान बोकारो में ओलावृष्टि भी हुई। सबसे अधिक बोकारो में 30.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, जामताड़ा, रामगढ़ और रांची में भी बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से 26 और 27 अप्रैल को लेकर विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया। बुधवार को भी कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। जबकि 27 अप्रैल को जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू, गढ़वा, चतरा और रांची समेत कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 28 और 29 अप्रैल को भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 30 अप्रैल और 1 मई को भी कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 33.8 डिग्री और डालटनगंज का 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है। बोकारो का अधिकतम तापमान 32.3, चतरा का 32.7, देवघर का 34.6, गढ़वा का 35.9, गोड्डा का 35.6, पाकुड़ का 34.2 और चाईबासा का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button