World

 ‘पापा की उम्र का इंसान मेरे ऊपर चढ़कर…’, जानी-मानी इंफ्लुएंसर बनने के बाद उस दर्द को कर पाईं बयां

चाइल्‍ड सेक्‍सुअल एब्‍यूज क्राइम है। हर द‍िन न जाने कितने बच्‍चे इस दरिंदगी से गुजरते हैं। प्रोफेशनल मॉडल और जानी-मानी सोशल मीड‍िया इंफ्लुएंसर सोहिनी दत्‍ता (Sohini Datta) भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। 15 साल की उम्र में वह सेक्‍सुअल असॉल्ट का शिकार हुईं। किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पिता की उम्र के सगे मौसा ने सोहिनी को अपना शिकार बनाया। एक नहीं, इस हैवान ने ‘गलती’ के नाम पर सोहिनी के साथ कई बार घिनौनी हरकत की। वह इतना घबरा गई थीं कि घर से दूर जाकर पढ़ाई करने का फैसला किया। लेकिन, दूर जाने के बावजूद उनके साथ जो कुछ हुआ था उसकी चुभन रह-रहकर महसूस होती थी। वह डिप्रेशन तक में चली गईं। कोई उन्‍हें छूभर लेता तो वह घबरा जाती थीं। इसे वह किसी को नहीं बता पा रही थीं। अपने माता-पिता को भी नहीं। फिर एक दिन सोहिनी ने फैसला किया कि अब वह भागेंगी नहीं, बल्कि हकीकत को सबके सामने लाएंगी। मकसद सिर्फ इतना था कि किसी और बच्‍ची या बच्‍चे को यौन शोषण का दर्द न सहना पड़े। उन्‍होंने बड़ी होशियारी से अपने मौसा से कबूल कराया कि वह उनके साथ किस तरह की घ‍िनौनी करतूतें करता था। फ‍िर अपने माता-पिता से उन्‍होंने यह पूरी रिकॉर्डिंग शेयर की। माता-पिता ने इसके बाद जो कुछ किया वह काबिले तारीफ था। सोहिनी इससे उबरकर कइयों के लिए प्रेरणा (Sohini Dutta Success Story) बन गईं। अपनी कहानी के जर‍िये वह दूसरों को लड़ने ह‍िम्‍मत देने लगीं।सोहिनी दत्‍ता का जन्‍म पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में साल 2000 में हुआ था। अपने मौसा के वह बहुत क्‍लोज थीं। हर छोटी-बड़ी बातें वह मौसा को बताया करती थीं। वह सोहिनी का टीचर भी था। लिहाजा, सोहिनी की पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी सबकुछ जानता था। सोहिनी ने मौसा को बताया था कि उनकी इच्‍छा बड़े होकर मॉडल या ऐक्‍ट्रेस बनने की है। एक दिन पढ़ाते हुए मौसा ने सोहिनी के होंठ छुए। बोला ये बहुत सॉफ्ट हैं। सोहिनी थोड़ा अनकम्‍फर्टेबल तो हुईं। लेकिन, इस बात को उन्‍होंने नजरअंदाज किया। सोह‍िनी ने तब इसे दूसरी तरह से नहीं समझा। हालांकि, यह उनकी पहली गलती थी।इसके बाद मौसा की ऐसी हरकतें बढ़ती गईं। वह सोहिनी के बॉडी पार्ट्स को लेकर तरह-तरह की बातें करता। सोहिनी इसे इग्‍नोर करती रहीं। फिर एक फैमिली फंक्‍शन पड़ा। इसमें मौसा उनके पास आकर लेट गया। सोहिनी को इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि उनके पास कौन आकर लेट गया था। वह गहरी नींद में सो रही थीं। फिर मौसा ने धीरे से अपना हाथ सोहिनी के पेट पर रख दिया। इसके बाद उन्‍हें चूमने लगा। सोहिनी पूरी तरह हक्‍की-बक्‍की थीं। वह तुरंत उठ गईं। उन्‍होंने पूछा कि यह सबकुछ क्‍या है। इस पर मौसा ने कह दिया कि ऐसा गलती से हो गया। बात आई गई हो गई। लेकिन, अब सोहिनी के मन में मौसा के लिए खटका हो गया था। मौसा अक्‍सर उन्‍हें छू-छूकर बातें करता। यह सोहिनी को बिल्‍कुल अच्‍छा नहीं लगता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button