World
2024 में सब मिलकर लड़ेंगे चुनाव’, हेमंत सोरेन से मिलने के बाद बोले सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल देश के इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है, लेकिन इस कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार बुधवार को रांची में सीएम हेमंत सोरेन के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।




