World

कर्नाटक में अगला सीएम कौन? कांग्रेस की विधायक दल की बैठक जारी, शिवकुमार और सिद्धारमैया मौजूद

कर्नाटक में अगला सीएम कौन होगा, इस पर फैसले के लिए बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और जितेंद्र सिंह व दीपक बाबरिया मौजूद हैं। इनके अलावा कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया भी बैठक में शामिल हैं। दोनों सीएम रेस के सबसे प्रबल दावेदार हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

कर्नाटक में सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों प्रबल दावेदार हैं। यह बैठक बेंगलुरु के होटल शंग्री-ला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘आज सीएलपी मीटिंग होगी और हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद हाईकमान सीएम का नाम घोषित करने में समय लेगा।’

पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स-
6.35 PM- सीएलपी की बैठक शुरू
कांग्रेस की विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस के सभी 135 विधायक यहां मौजूद हैं। सीएम रेस के प्रबल दावेदार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया भी बैठक में शामिल हैं।

6.30 PM- डीके शिवकुमार के समर्थन में नारेबाजी
कांग्रेस की सीएलपी बैठक शुरू होने वाली है। इससे पहले डीके शिवकुमार के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की। बेंगलुरु स्थित होटल के बाहर ‘डीके सीएम’ के नारे लगाए गए।

6PM-हाईकमान तय करेगा सीएम का नाम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘आज सीएलपी मीटिंग होगी और हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद हाईकमान सीएम का नाम घोषित करने में समय लेगा।’

5.30 PM-इन तीन तरह से हो सकता है नाम का चुनाव
1-विधायकों की ओर से चुना गयान सीधे हाईकमान को दिया जाएगा। 2- सीक्रेट बैलेट पेपर के तहत सीएम चुना जाएगा।या फिर 3- ओपनली नाम लेकर सब अपनी-अपनी पसंद बताएंगे।कां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button