World

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन, सुप्रीम कोर्ट से 3 गुना बड़ा है परिसर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर से रांची पहुंचीं। देवघर से रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट का राष्ट्रपति का सीएम हेमंत सोरेन ने खास अंदाज में स्वागत किया।इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह में देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया। देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए कृषि मंत्री बादल और सांसद डॉ. निशिकांत दूबे भी उपस्थित थे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, डीआईजी संताल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान देवघर एयरपोर्ट से लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

द्रौपदी मुर्मू बाबा धाम आने वालीं चौथी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद दो बार बतौर राष्ट्रपति बाबाधाम आएं। इसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद भी बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। जहां षोड्शोपचार विधि की ओर से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों ने कराई गई।

सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन पर स्वागत किया। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button