World

‘द केरल स्टोरी’ के बाद ’72 हूरें’ पर विवाद, फिल्म पर मुसलमानों की छवि खराब करने का आरोप

सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर हाल ही में खूब विवाद हुआ और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। अब ऐसे ही या इससे मिलते-जुलते एक मुद्दे पर बनी फिल्म है संजय पूरन सिंह चौहान की ’72 हूरें’। इस फिल्म को भी लेकर बवाल होना तय था और ऐसा ही हुआ। जैसे ही फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

जैसे ही फिल्म 72 Hoorain का टीजर रिलीज किया गया, नेटिज़न्स ने इसे मुसलमानों और इस्लाम को बदनाम करने के लिए एक प्रॉपगैंडा कहा। ’72 हूरें’ ने हाल ही में अपना पहला लुक रिलीज किया है, जिससे ट्विटर पर विवाद पैदा हो गया है, जिसमें कई मेकर्स इसे लेकर ने भारत में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

’72 हूरें’ पर विवाद

फिल्म के को-डायरेक्टर अशोक पंडित ने रविवार को ट्विटर पर विवादित फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए लिखा, ‘जैसा कि वादा किया गया था, हम आपके लिए हमारी फिल्म ’72 हूरें’ का फर्स्ट लुक पेश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप इसका आनंद लेंगे। क्या होगा अगर आप 72 कुंवारियों से मिलने के बजाय भयानक रूप से मर जाएं, जैसा कि आतंकवादी नेता वादा करते हैं? मेरी अगली फिल्म 72 हूरें का फर्स्ट लुक आ गया है। यह फिल्म 7 जुलाई, 2023 को रिलीज होने वाली है।’

आमिर बशीर लीड रोल में

फिल्म ’72 हूरें’ का डायरेक्शन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह द्वारा किया गया है और गुलाब सिंह तंवर ने इसे बनाया है। फिल्म में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा लीड रोल में हैं। यह घोषणा की गई है कि फिल्म 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डायरेक्टर ने कही ये बात

फिल्म के डायरेक्टर ने ट्रेलर रिलीज करते हुए कहा, ‘ये लोग अपने दिमाग में जहर भर लेते हैं और आम लोगों को सुसाइड बॉम्बर बना देते हैं। हमें याद रखना चाहिए कि हमलावर हमारे जैसे परिवारों से हैं जो आतंकवादी नेताओं द्वारा घटिया मान्यताओं और ब्रेनवॉश के शिकार हैं और उन्हें विनाश के रास्ते पर ले जाते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button