World

‘कब चुनउआ होगा ई कोई जानता है? काम में तेजी लाइए’, नीतीश कुमार के मन में आखिर चल क्या रहा है?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा धमाका किया है। नीतीश कुमार ने ये सियासी धमाका लोकसभा चुनाव को लेकर दिये गए अपने बयान के जरिए किया है। नीतीश कुमार ने इतनी बड़ी बात ठीक लोकसभा चुनाव से पहले क्यों बोली है? सियासी जानकार इसका अंदाजा लगा रहे हैं। नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में आयोजित ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आप लोग (इंजीनियर) जल्दी से काम कर लीजिए। उसके तुरंत बाद उन्होंने कहा कि क्योंकि चुनाव 2024 में ही हो ये कहा नहीं जा सकता।

अटल जी ने अच्छा काम किया-नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में विभाग के अधिकारियों को कहा कि आप याद कीजिए 2007 में ग्रामीण कार्य विभाग की शुरूआत कराये थे। उसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव की ओर कोट कर कहा कि पुरानी चीजों को याद रखिए। तो हम आपको बता देते हैं। हम अटल जी की सरकार में मंत्री थी। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया था। उन्होंने ग्रामीण सड़कों के निर्माण की शुरुआत की थी। उस समय टोटल पैसा केंद्र सरकार की ओर से आता था। उस समय केंद्र की ओर से जो तय किया जाता था शत प्रतिशत मिलता था।

काम कीजिए आप लोग-नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने केंद्र पर तंज कसते अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और 60 फीसदी ही पैसा केंद्र सरकार देगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों को कोई जरूरत नहीं है। अब तो अटल जी का नाम भी नहीं लेते ये लोग। नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के बहाने केंद्र पर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि 2018 से ही हम कह रहे हैं कि ग्रामीण सड़कों की देखभाल होनी चाहिए। उनका मेंटेनेंस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कर्मचारियों की बहाली करनी होगी। इंजीनियर की भर्ती करनी होगी। कौन देखेगा सड़क। उन्होंने विभाग में होने वाली बहाली में तेजी लाने का निर्देश दिया। अच्छे इंजीनियर की लोग पहले तारीफ करते थे। अब खाली टेंडर करते हैं।

बीजेपी पर हमला

नीतीश कुमार ने साफ कहा कि जो काम शुरू हुआ है उसे तेजी से कीजिए। कब चुनाव होगा कोई नहीं जानता है। उन्होंने कहा कि इसका कोई ठिकाना है जी पहले ही हो जाए। चुनाव कब होगा कोई कह सकता है। अगले साल ही चुनाव होगा। अभी भी कुछ पता नहीं है। नीतीश कुमार ने आज अपने भाषण में अटल जी का नाम लिया उसके साथ ही बीजेपी पर हमला बोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button