World

IPL के हीरो यशस्वी जायसवाल का टेस्ट डेब्यू, ईशान किशन को भी मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन को टेस्ट टीम का डेब्यू कैप मिला। यशस्वी और ईशान को पहली बार टेस्ट टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। यशस्वी टीम इंडिया में रोहित शर्मा करे साथ पारी की शुरुआत करेंगे जबकि ईशान किशन की भूमिका विकेटकीपर की होगी। ईशान को केएस भरत की जगह टीम में शामिल किया गया है।वहीं यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के टेस्ट में नए जोड़ीदार होंगे। यशस्वी ने इसी साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए भी यशस्वी के बल्ले से लगातार रन निकले जिसके कारण उन्हें टेस्ट में जगह मिली है।

चेतेश्वर पुजारा को बाहर किए जाने के बाद भारतीय टॉप ऑर्डर में एक जगह खाली हुई थी। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि यशस्वी उस कमी को पूरा करेंगे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के शानदार फॉर्म को यहां भी जारी रख पाएंगे। यशस्वी के ओपनिंग करने से अब शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरेंगे। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा इस स्थान पर खेलते थे।

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद पहली बार मैदान पर उतर रही है। वेस्टइंडीज के इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया ने अपने अगले WTC सत्र की शुरुआत भी कर रहे हैं। टीम इंडिया पिछले दो बार से WTC के फाइनल में पहुंची है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button