World
कई कंपनियों ने जताई निवेश की इच्छा, CM हेमंत बोले-आजादी के पहले से झारखंड पर उद्यमियों की रही है नजर
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां आजादी से पहले से ही उद्यमियों की नजर रही है, चाहे वह औद्योगिक इकाईयां टाटा, बिरला हो अथवा कोल कंपनियां हो, चाहे अलग-अलग तरीके के औद्योगिक घराने हों। देश में उद्योग के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली एचईसी भी झारखंड में ही स्थापित है। देश का पहला फ़र्टिलाइज़र फैक्ट्री भी झारखंड में ही लगा था। परंतु, सैकड़ों वर्षों के सफर में झारखंड को औद्योगिकरण के क्षेत्र में जहां खड़ा होना चाहिए था उसके अनुरूप आज नही दिख रहा है। लेकिन, हमारी सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए लगातार कदम उठा रही है। सीएम सोमवार को रांची में आयोजित इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।



