World

मोदी के ‘हनुमान’ ने गले मिलने के बाद बढ़ाया ‘आकार’, जानिए चाचा के सामने कैसे चिराग ने गाड़ दिया झंडा

खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दरअसल कल एनडीए की बैठक थी। जिसमें चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से बुलाए गए थे। लेकिन इस दौरान वह बिल्कुल भगवान राम के हनुमान की तरह ही प्रधानमंत्री मोदी के गले लगे नजर आए। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हनुमान को गले लगाया। उसके बाद चिराग पासवान ने भी हनुमान ने भी अपना आकार बड़ा लिया है।

मोदी का आशीर्वाद मिलते ही चिराग ने बढ़ाया आकार

भगवान राम के हनुमान की तरह मोदी के हनुमान ने भी उनसे आशीर्वाद मिलते ही अपना आकार बड़ा लिया। चिराग पासवान ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान कर दिया है कि हाजीपुर लोकसभा सीट अब उनकी ही है। इस मुलाकात के ठीक बाद चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी को यह बता दिया की हाजीपुर की सीट से यदि एनडीए का कोई प्रत्याशी उतरता है। तो वह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की पार्टी का ही होगा। यानी सीधे-सीधे उन्होंने चाचा को चुनौती दे दी है। और यह ऐलान भी कर दिया है। उनके चाचा पशुपति पारस की नहीं है।

चाचा के सामने ही भतीजे ने गाड़ दिया झंडा

दरअसल कल एनडीए की बैठक होने वाली थी। जिसमें चाचा और भतीजे दोनों को निमंत्रण भेजा गया था। चिराग पासवान पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हनुमान की तरह गले मिलते नजर आए। इसके बाद वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आसपास की रहे। चाचा पशुपति पारस इसमें कहीं पीछे रह गए। जिसका फायदा अब चिराग को मिलता नजर आ रहा है। राजनीतिक हलकों में अब इस बात की चर्चा है कि चिराग पासवान ने अपनी सभी परंपरागत सीटों पर दावा ठोका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का आश्वासन दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके लिए अपनी परंपरागत सीटों को उनकी झोली में जरूर डालेंगे। गले मिलते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिराग के दावों पर संतुष्ट नजर आए। अब चाचा के चेहरे पर उनके चेहरे की मायूसी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था की भतीजे ने चाचा के सामने ही झंडा गाड़ दिया है। और अब हाजीपुर की लोकसभा सीट पशुपति पारस की नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button