World

घर के किचन से टमाटर लेकर भागा लंगूर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अरे प्रभु अभी टमाटर महंगे हैं!

टमाटर के भाव कब गिरेंगे? इस बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा है… उल्टा टमाटर की कीमतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब टमाटर 250 से 280 रुपये किलो बिक रहा है। आने वाले दिनों में भाव 300 रुपये किलो से ज्यादा भी हो सकता है। टमाटर की कमर तोड़ कीमत का असर है कि किचन से टमाटर गायब हो चुका है। अब एक टमाटर का इस्तेमाल ऐसे होता है मानो वह कोई मसाला हो! मतलब, थोड़ा सा टमाटर यूज हो रहा है। सोशल मीडिया पर टमाटर से जुड़े फनी मीम्स भी शेयर हो रहे हैं। लेकिन हमें इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला है जिसमें एक लंगूर किसी के किचन में जाता है और टमाटर उठाकर भाग जाता है। यह क्लिप वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स मौज ले रहे हैं।

आलू मुंह में दबाया फिर टमाटर उठाकर भागा

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगूर किचन में दाखिल होता है। फर्श पर आलू और टमाटर से भरी प्लास्टिक की एक टोकरी रखी है। पहले लंगूर टोकरी से एक आलू निकालता है और आराम से बैठकर खाने लगता है! लेकिन फिर वह टोकरी से एक टमाटर उठाकर वहां से तेजी से भाग जाता है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब लंगूर ने टमाटर खाए हों। दरअसल, यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है, जिन्होंने इस क्लिप को पोस्ट किया है। उनके पेज पर आपको पशुओं को भोजन कराने के बहुत से वीडियो मिल जाएंगे।

अब उस टमाटर को देकर केले खरीदेगा!

यह वीडियो 24 जुलाई को इंस्टाग्राम हैंडल @pannashah03 से पोस्ट किया गया था, जिसे न्यूज लिखे जाने तक 56 लाख व्यूज और 1 लाख 96 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस क्लिप को देखने के बाद सैकड़ों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा – सस्ती चीज खा लिया, महंगी चीज लेके गया… बंदर को भी पता है ये गोल्ड है इस टाइम का। वहीं दूसरे ने कहा – अरे प्रभु अभी टमाटर महंगे है। इसी तरह से अन्य यूजर्स ने लिखा – जय श्रीराम। और कुछ बोलने लगे- टमाटर बहुत महंगे हैं मत खाना, तो एक शख्स ने लिखा – अब उस टमाटर को बेचकर वह 10 किलो केले खरीदेगा। इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button