एक्सीडेंट के बाद पंत ने पहली बार पकड़ा बल्ला,
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी चारों ओर चर्चा हो रही है। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि दिसंबर 2022 में पंत का एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसके चलते वह बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। इसके बाद पंत की सर्जरी भी हुई। ऋषभ अपनी चोटों से तेजी से रिकवर कर रहे है। वह जिम में काफी मेहनत कर रहे है। इसी के साथ अब उनके फैंस और पूरे भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ऋषभ कार हादसे के बाद पहली बार हाथ में बल्ला थामें दिखे।ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद पहली बार की बैटिंग
सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में पंत हाथ में बल्ला लिए एक्सीडेंट के बाद पहली बार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे। जब पंत मैदान में घुस रहे थे। तो फैंस उनको जमकर चीयर कर रहे थे।




