
राजधानी रांची में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के सामने कार और स्कूटी के बीच में जोरदार टक्कर होने से 2 की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक कर्बला चौक के रहने वाले समशाद अपने बेटे जैद और बेटी जिकरा के साथ अंजुमन प्लाजा हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. जहां से वह स्कूटी में सवार होकर घर की ओर वापस लौट रहे थे. इसी घड़ी सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना में स्कूटी दो भागों में बट गया और मौके पर ही कार सवार व्यक्ति कुमार शिवांश और स्कूटी सवार शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 8 वर्षीय मो. जैद और 10 वर्षीय जिकरी परवीन शामिल है. अफरा तफरी में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया वर्तमान दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.



