World

परिणीति और राघव के मेहमानों का उदयपुर में रखा जा रहा है ऐसे खयाल, भाग्यश्री ने दिखाया वेन्यू का इनसाइड वीडियो

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का वेन्यू तो इंटरनेट पर खूब नजर आ रहा है, लेकिन उसके अंदर क्या सब चल रहा इसकी झलक नहीं मिल पाई है। मेहमान लगातार उदयपुर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को परिणीति और राघव के उदयपुर पहुंचने के बाद कई मेहमान एयरपोर्ट पर भी दिखे। इनमें से एक भाग्यश्री भी हैं जो हसबैंड के साथ इस शादी में शरीक हुई हैं। भाग्यश्री ने दिखाया है कि वहां मेहमानों का कैसे खयाल रखा जा रहा है।

परिणीति और राघव रविवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। प्रियंका चोपड़ा के भी आने की उम्मीद थी, लेकिन उनके एक पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि वो किसी वजह से शायद इस शादी में शामिल न हो पाएं। बताया जा रहा है कि शादी का मेन फंक्शन ‘द लीला पैलेस’ में होगा वहीं दूल्हे के तरफ से कुछ सेरिमनी ‘द ताज लेक पैलेस’ में होगी।

भाग्यश्री ने ‘ताज अरावली’ से कुछ झलकियां शेयर की हैं

अब भाग्यश्री ने ‘ताज अरावली’ से कुछ झलकियां शेयर की हैं और दिखाया है कि वहां मेहमानों का किस तरह से खयाल रखा जा रहा है। बता दें कि इस शादी में शामिल होने के लिए दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों के अलावा काफी सारे क्लोज फ्रेंड्स भी पहुंच चुके हैं।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha wedding festivities

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button