
दुमका के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार मिश्रा की अदालत ने दिसंबर 2020 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव में 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 10 दोषियों को 25 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इस घटना में पीड़िता के पति को बंधक बना लिया गया था। न्यायालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए यह सजा सुनाई।


