World

कनाडा में गैगस्टर सुखदूल सिंह की हत्या के बाद पंजाब में रेड अलर्ट, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, छापेमारी जारी

कनाडा में पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुन्नेके की गोली मारकर हत्या करने की खबरें सामने आ रही है। हालांकि इस घटना के बारे में अभी तक कनाडा की पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है। कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा की हत्या की खबर के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। गैंगस्टर्स के साथियों पर कड़ी निगाह रखने और उनकी गतिविधियों को लगाम लगाने के चलते पुलिस द्वारा आज तलाशी अभियान चलााया जा रहा है। गैंगस्टरों से लिंक जुड़े होने के शक के चलते पुलिस कई घरों की तलाशी ले रही है। पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

पंजाब के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि जिस तरह से कनाडा से गैंगस्टर की हत्या की खबरें आ रही है, पंजाब पुलिस ने यहां भी रेड अलर्ट जारी किया है। किसी भी तरह से आपसी कोई गैंगवार ना हो उसका ध्यान रखा जा रहा है। हमारी इंटेलिजेंस इस पर लगातार कम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज की रेड को लेकर कुल 5000 से भी ज्यादा पुलिस छापेमारी के लिए लगाई गई है। जिसमें सभी एसएसपी की सुपरविजन में यह छापेमारी की जा रही है। गोल्डी बराड़ के एसोसिएट उसके साथियों की एक लिस्ट पंजाब पुलिस ने तैयार की थी जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है। पंजाब में लॉ एंड आर्डर किसी भी हालत में खराब नहीं होने दिया जाएगा जिसको लेकर गैंगस्टर और उनके साथियों पर दबिश लगातार जारी है।

फिरोजपुर में गोल्डी बराड़ के गुर्गों के 44 ठिकानों पर छापेमारी
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस द्वारा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस सर्च ऑप्रेशन में एसपी सहित 4 डीएसपी और 100 पुलिस कर्मी सर्च कर रहे है। एसएसपी दीपक हिलोरी ने बताया की अब तक 12 युवकों को राउंड अप करके पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से पुलिस द्वारा सर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा ऑप्रेशन गुप्त रूप से चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button