World

GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, विश्व का पांचवा बड़ा ऑपरेशन करके निकाला ट्यूमर

यूपी के कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने विश्व का सबसे बड़ा ऑपरेशन किया है। इस ऑपरेशन में डॉक्टरों को पांच घंटे का समय लगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज सर्जरी विभाग में 65 वर्षीय बुजुर्ग का सफल ऑपरेशन किया गया।

सर्जरी विभाग की टीम के साथ प्रचार्य प्रफेसर संजय काला और डॉ प्रेमशंकर ने जटिल ट्यूमर को मुंह से निकालकर प्लास्टिक सर्जरी की। इस तरह के केस दुनिया में बहुत ही कम देखे गए हैं।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य संजय काला ने बताया कि फर्रूखाबाद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मुंह में गांठ की शिकायत लेकर आया था।

बायोप्सी जांच में निकला कैंसर

जांच में पता चला कि कैंसर के सबसे जटिल ट्यूमर फाइब्रो मैक्सायड सारकोमा होने की आशंका दिखी है। बायोप्सी जांच में पुष्टी होने के बाद डॉक्टरों की टीम के साथ ऑपरेशन की योजना बनाई थी।

जबड़ें तक फैल गया कैंसर

संजय काला ने बताया कि बुजुर्ग पेशेंट का मुंह बहुत कम खुल रहा था। कैंसर जबड़े तक फैल चुका था, उसे ऑपरेशन कर बाहर निकालना जटिल काम था। सर्जरी विभाग की टीम में डॉ पारूल, डॉ आशीष, डॉ यामिनी और प्लास्टिक सर्जन डा प्रेमशंकर ने पांच घंटे तक ऑपरेशन कर सफलता हासिल की।

दुनिया में इस तरीके के कैंसर ट्यूमर के मामले बहुत ही कम सामने आए हैं। जीएसवी मेडिकल कॉलेज में ऐसा ऑपरेशन पहली बार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button