एक जोरदार आवाज आई, लगा टायर फटा है… दिल्ली में इजरायल दूतावास के पीछे धमाके की खबर से मचा हड़कंप
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के पीछे धमाके की खबर मिलने के बाद हडकंप मच गया है। दिल्ली पुलिस ने आनन-फानन में जांच शुरू कर दी है। दिल्ली फायर सर्विस को आज शाम चाणक्यपुरी इलाके में इजराइल दूतावास के पास विस्फोट की कॉल मिली। हालांकि दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘अभी तक घटनास्थल पर कुछ भी नहीं मिला है।’ उधर इजरायली दूतावास ने शाम 5:10 बजे के आसपास इजरायली दूतावास के आसपास धमाके की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा दल मामले की जांच में जुटी है।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, कॉल शाम 5 बजकर 47 मिनट बजे आई थी और दिल्ली पुलिस के पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) से ट्रांसफर की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम यूनिट की एक टीम और फोरेंसिक टीम इजरायली दूतावास के पास जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मौके से कुछ पर्चे भी फटे हुए मिले हैं।
दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘अभी तक घटनास्थल पर कुछ भी नहीं मिला है।’ इसके साथ ही दिल्ली पुलिस का भी यही कहना है कि अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है लेकिन तलाशी अभियान जारी है।’ एक चश्मदीद ने बताया, ‘पांच बजे की बात है, गेट के अंदर ड्यूटी पर थे, एक आवाज आई, लगा कि टायर फट गया है। कुछ देर इधर उधर देखा, अंदर कुछ भी नहीं था फिर हमने बाहर की तरफ देखा तो पेड़ के पास धुंआ उठता दिखा, आवाज बहुत तेज थी, पुलिस ने बयान लिए हैं।’