‘देवारा’ टीजर: खून और तलवारों से भरे समंदर में हथौड़ा धोते Jr NTR, 1 मिनट 20 सेकेंड तक रोंगटे खड़े रह जाएंगे
जूनियर एनटीआर की आगामी तेलुगू फिल्म ‘देवारा’ का टीज़र सोमवार को रिलीज किया गया और इसके आते ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हैशटैग देवारा ग्लिम्पस ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा क्योंकि ‘आरआरआर’ एक्टर के फैंस इस धमाकेदार टीज़र को देखने के बाद खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं, जिसमें एनटीआर का भयंकर रूप देखने को मिल रहा है।
1 मिनट 20 सेकंड लंबे Devara के टीज़र में बादलों भरी रात में नावों के एक बेड़े को जहाज की ओर आते हुए दिखाया गया है। ये नावें समुद्री लुटेरों से भरी लग रही हैं जो रस्सियों की मदद से जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और सीलबंद बक्सों को नावों पर गिराते नजर आ रहे हैं। और फिर किनारे पर खून-खराबे में जूनियर एनटीआर की तलवार और कुल्हाड़ी से लोगों को मारते हुए एक झलक दिखाई देती है, साथ ही वो खूब-खराबा करते हुए चलकर आते हैं। टीज़र जूनियर एनटीआर के पानी में अपने पैर धोने के साथ खत्म होता है, जो खून से लाल हो जाता है।
‘देवारा’ का टीजर
बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है, जो लोगों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी देता है, जिसे ‘लाल सागर’ कहा जा रहा है क्योंकि इसमें मछलियों की तुलना में खून और तलवारें ज्यादा हैं।
फैंस के मुताबिक कायम होगा रेकॉर्ड
फैंस को ‘देवारा’ की झलक बहुत पसंद आई और उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की। एक फैन ने लिखा, ‘देवारा की झलक शानदार लग रही है! एक बड़ी ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है। अन्ना, आपको बहुत शुभकामनाएं!’ एक ने कहा, ‘अद्भुत, जूनियरएनटीआर और टीम को बधाई।’ कई लोगों ने ट्वीट किया, ‘ब्लॉकबस्टर… 1000 करोड़ लोड हो रहा है।’ एक फैन ने इसकी तुलना ‘आरआरआर’ से करते हुए यहां तक लिखा, ‘बधाई हो, यह #JrNTR के लिए RRR से बेहतर होगा।’



