World

अभी हुए लोकसभा चुनाव तो क्या NDA को आएंगी 400 सीटें, सर्वे में चौंकाने वाला रिजल्ट

चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए बीजेपी समेत दूसरे दलों ने तैयारी तेज कर दी है। केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। भले ही चुनावी शेड्यूल सामने नहीं आया है लेकिन लोकसभा इलेक्शन के मद्देनजर ओपिनियन पोल जरूर सामने आ रहे हैं। इसी बीच इंडिया टीवी-CNX ने अभी देश की जनता का मूड जानने की कोशिश की। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में ये जानने की कोशिश की गई कि अभी चुनाव होने पर केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी को कितनी सीटें आ सकती हैं। क्या एनडीए गठबंधन 400 का आंकड़ा पार कर सकेगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस को कितनी सीटें मिल रहीं। जानिए सर्वे की बड़ी बातें।

अभी चुनाव होने पर NDA को 370 सीटें- सर्वे

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का टारगेट सेट किया है। इसमें अकेले बीजेपी के लिए 370 सीटें पाने का लक्ष्य रखा गया है। अब इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक, देश में अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए गठबंधन को 400 से थोड़ी कम सीटें मिलती दिख रही हैं। लोकसभा की कुल 543 सीटों में एनडीए के खाते में 378 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी अलायंस को 98 सीटें मिल सकती हैं। इसमें खास बात ये है कि ममता बनर्जी की टीडीपी शामिल नहीं है। इंडिया टीवी-CNX के सर्वे में बीजेपी को अकेले 335 सीटें आती नजर आ रही।

अलग-अलग राज्यों में एनडीए-इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन देखिए

राज्यNDAINDIA
गुजरात260
मध्य प्रदेश290
राजस्थान250
हरियाणा100
दिल्ली70
उत्तराखंड50
उत्तर प्रदेश782 (समाजवादी पार्टी)
बिहार355
छत्तीसगढ़101
हिमाचल प्रदेश40
कर्नाटक244
पंजाब33
त्रिपुरा20
गोवा20

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button