World

इस साल भी पर्दे पर छाई रहेंगी दीपिका पादुकोण, ऋतिक, अजय और प्रभास के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बनेगी जोड़ी

पिछले साल अपनी दोनों सुपरहिट फिल्मों ‘जवान’ और ‘पठान’ के चलते शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारे का खिताब मिला। इस दौरान उनकी फिल्मों ने अकेले दम पर बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। हालांकि नए साल में शाहरुख खान की कोई फिल्म रिलीज के लिए शेड्यूल नहीं है। लेकिन ‘जवान’ और ‘पठान’ दोनों ही फिल्मों में किंग खान के साथ चर्चा बटोरने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते साल के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब नए साल में भी फुल फॉर्म में नजर आने वाली हैं। उनकी इस साल तीन बड़ी फिल्में ‘फाइटर’, ‘सिंघम’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज के लिए तैयार हैं।

नॉर्थ से लेकर साउथ तक

पिछले दिनों अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाली दीपिका पादुकोण इस पूरे साल बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में छाई रहने वाली हैं। जी हां, यह दीपिका का जबरदस्त क्रेज ही है कि उन्हें हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा वाले तक पूछ रहे हैं। इस महीने दीपिका ऋतिक रोशन के अपोजिट भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताई जा रही ‘फाइटर’ में भारतीय एयरफोर्स के एक लड़ाकू पायलट के रोल में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button