Jharkhand

हजारीबाग उपायुक्त ने की आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर बैठक

उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे की संयुक्त की अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक| उपायुक्त ने कहा कि होली के त्यौहार में प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हर गतिविधि पर नजर रखेगी| चौक चौराहों जहां होलिका दहन होती हैं वहां निगरानी को बढ़ाने की बात कही उन्होंने कहा कि होली के त्योहारों में कॉलेज, समितियों द्वारा बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे भीड़-भाड़ की उपस्थिति उत्पन्न हो जाती है,इस पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब भी कोविड-19 पाबंदियों के मद्देनजर अधिकतम 500 लोग ही एक साथ शामिल हो सकते हैं| इससे ज्यादा संख्या होने पर प्रशासन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया| वही शराब की बिक्री को लेकर सतर्कता रखने की बात कही उन्होंने कहा इस दौरान रोड एक्सीडेंट होते हैं उस पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया| उन्होंने शहरों में चौकसी बढ़ाने के लिए पुलिस को सिविल ड्रेस में रहने सहित ड्रोन, सीसीटीवी से निगरानी करने की बात कही, वहीँ किसी भी दुर्घटना स्थल पर पुलिस तुरंत पहुंच सके इसके लिए पीसीआर वैन को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया| साथ ही राज्य सरकार के निर्देशों को प्रखंड स्तर पर सुनिश्चित कराने के लिए 15 मार्च तक सभी जगहों पर पीस कमेटी की बैठक को संपन्न कराने का निर्देश दिया| उन्होने होलिका दहन कार्यक्रम पर विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया| मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली के दिन वधशाला पर भी तैनाती रखे| उन्होंने कहा कि जिन जगहों में अवैध शराब बनाई जा रही या बेची जा रही है उन स्थलों पर छापामारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया| उन्होंने ने कहा की होली के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक ख़बरों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी | जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत रखने का निर्देश दिया| मौके पर उन्होंने कहा कि होली और शब ए बारात त्यौहार के दौरान विधि व्यवस्था एवं किसी भी तरह की आसामाजिक गतिविधि पर पुलिस प्रशासन को चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया| उन्होंने कहा की साइबर सेल टीम बारीकी से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखेगी| होली पर्व के दिन विशेष निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती एवं शहर की क्लोज मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा,वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्था करेगी|
मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय,एसपी मनोज रतन चोथे,डीडीसी प्रेरणा दीक्षित,प्रशिक्षु आईएएस रीना हंसदा,प्रशिक्षु आईपीएस,अपर समाहर्ता राकेश रोशन,एसडीओ सदर विद्या भूषण कुमार, एसडीओ बरही पूनम कुजुर के अलावे पुलिस प्रशासन,बीडीओ एवं विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधि ,शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे|

Source : IPRD Hazaribagh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button