Cricket
मैच देखने का तरीका बदल रहा, फैंस के इस व्यवहार ने टीमों की टेंशन बढ़ाई

दुनिया बदल गई है और सब कुछ अब डिजिटल हो रहा है. अब इसका असर खेल पर भी पढ़ रहा है क्योंकि नई पीढ़ी के लिए टैबले,ट लैपटॉप, मोबाइल फोन ही उनके दुनिया हो गया है जहां अलग-अलग तरह के वीडियो गेम्स जैसी डिजिटल प्लेटफार्म सुविधाएं मौजूद हैं, अब इन मसलों ने खेल जगत की चिंताएं बड़ा दी है क्योंकि भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभी से रणनीति तैयार की जाने लगी है.
खेल जगत के सामने सवाल यह है कि फैंस को स्टेडियम कैसे लाया जाए. कैसे नई पीढ़ी को खेल से जोड़ा जाए. इसी कड़ी में अब दुनिया की कई टीमों ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं. नेशनल फुटबॉल लीग की खोज टीमों ने फैंस के लिए स्टेडियम में वर्चुअल सुविधाएं शुरू की है ताकि मैच से ब्रेकमें या मैच के दौरान भी फैन्स स्टेडियम में एक अलग फील ले सकें.



