बेइंतेहा प्यार करती थी शीजान से तुनिशा, साथ रहना चाहती थी धोखा खाने के बाद भी, मां ने बताया

23 दिसंबर को तुनिशा शर्मा की मां अपनी बेटी के सेट पर गई थी. जहां मां को तुनीषा ने अपनी हाल-ए-दिल बताई थी. अपनी बात रखते हुए तुनीषा ने अपनी मां से कहा था–मेरे दिल में एक बात है जो आपको बतानी है. शीजान मुझे चाहिए. वह मेरी जिंदगी में लौट आए मैं चाहती हूं.
हेडलाइंस में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड की खबर छाई हुई है. परिवारवालों को उनके मौत की खबर ने तोड़ कर रख दिया है. वही फैंस और इंडस्ट्री स्तब्ध है. अपने को–स्टार शीजान खान से 20 साल की तुनिशा को बेइंतेहा प्यार हुआ था. ऐसा प्यार में धोखा खाने के बावजूद भी तुनिशा इस रिश्ते को बनाए रखना चाहती थी. चौंकिए मत, यह सच है तुनिशा की मां ने इसका दावा किया है.
तुनीशा शर्मा की मां का कहना है कि उनके बेटी पर रिलेशनशिप का दर्द उनके सामने छलका था. एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा की मां अपनी बेटी के सेट पर 23 दिसंबर को गई थी. जहां अपनी मां को तुनीषा शर्मा ने अपने हाल-ए-दिल बताए थे. अपनी बात रखते हुए तनीषा ने मां से कहा था मेरे दिल में एक बात है जो आपको बतानी है. शीजान मुझे चाहिए. मेरी जिंदगी में वह लौटकर आ जाए मैं चाहती हूं. लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है, शीजान से क्या आप एक बार बात करेंगी.


