ड्रोन से ड्रग तस्करी का पाकिस्तान कनेक्शन, क्या राजस्थान बन रहा अगला ‘उड़ता पंजाब’?
क्या राजस्थान अगला उड़ता पंजाब होगा? इस सवाल पर सभी हलकों में चर्चा हो रही है, क्योंकि राज्य के सीमावर्ती शहरों में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले बढ़ गए हैं, जिनकी सीमाएं पड़ोसी राज्यों से मिलती हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के नजदीक राजस्थान के चार जिलों में पिछले ढाई साल में हेरोइन तस्करी के 23 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान राज्य में 125 किलोग्राम हेरोइन लाई गई। दरअसल पुलिस ने दो साल में एक करोड़ रुपये की नशीली गोलियां, कैप्सूल और इंजेक्शन जब्त किए हैं।
ढाई साल में ड्रग तस्करी के 9000 मामले
पिछले ढाई साल में यहां ड्रग तस्करी के 9000 मामले दर्ज किए गए हैं और 11,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि हैरानी की बात यह है कि आठ पुलिसकर्मी भी ड्रग तस्करों के साथ मिले हुए पाए गए हैं। पुलिस टीमों ने पुष्टि की कि पंजाब के तस्कर अब श्रीगंगानगर, बीकानेर और बाड़मेर के रास्ते पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियार ला रहे हैं। उन्होंने पुष्टि किया कि पिछले कई महीनों में ड्रोन से नशीले पदार्थ गिराने के मामले बढ़े हैं।




