बाबा बागेश्वर की दरबार में पहुंची अनंत सिंह पत्नी नीलम देवी, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी लगाई अर्जी
बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में चले रहे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा में चर्चित हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पहुंची। बाबा बागेश्वर के सामने अक्षरा सिंह ने भक्ति गीत भी गाया। जब अक्षरा सिंह धीरेंद्र शास्त्री के सामने ‘लाज रखियो…’ गा रही थीं उस वक्त वहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद थे। अक्षरा सिंह के अलावा बाहुबली अनंत सिंह के पत्नी और मोकामा से आरजेडी की विधायक नीलम देवी भी बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंची।बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार के पटना में हैं। नौबतपुर के तरेत मठ में उनकी प्रतिदिन हनुमंत कथा चल रही है। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं में उत्साह को देखते हुए कहा कि उनका हिंदू राष्ट्र का संकल्प बिहार से पूरा होता दिख रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कथा कार्यक्रम के चौथे दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका संकल्प बिहार से पूरा होता दिख रहा।




