World

बदायूं में भाई की गोली मारकर हत्या कर दी… हथियार लेकर पहुंच गया थाने और पुलिस को सुनाई पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद कोतवाली दातागंज में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई, जब फुफेरे भाई को ममेरा भाई ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद हथियार के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। हत्यारे की जुबानी वारदात की कहानी सुनकर थाने में पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में लेकर पूछताछ और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बदायूं पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दातागंज इलाके के गांव गनगोला हत्या की वारदात अंजाम दी गई है। दातागंज हाइवे पर थाने से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर ममेरे भाई दीपक ने अपने फुफेरे भाई कल्लू सिंह की गोली मारकर मौत की घाट उतार दिया। इसके बाद हत्यारा दीपक सिंह खुल हथियार के साथ साथ थाना दातागंज पहुंचा और वारदात बताई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या?

एसएसपी बदायूं डाॅ. ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा-निर्देश निर्देश दिए। हत्या के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दबी जुबान चर्चा है कि वारदात के पीछे मृतक की प्रेम-प्रसंग की कहानी रही है। भाई की हत्या कर खुद थाने में सरेंडर करने की वारदात से क्षेत्र के सभी लोग हैरान हैं। साथ ही हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button